{"_id":"66aea517085a8cd410027b64","slug":"board-exam-pay-attention-to-standards-while-doing-geo-tagging-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121043-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : जियो टैगिंग करते समय मानकों पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : जियो टैगिंग करते समय मानकों पर दें ध्यान
Sun, 04 Aug 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में शनिवार को डीआईओएस की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बोर्ड परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड, क्रीड़ा और पौधरोपण की तैयारियों पर चर्चा की गई। बोर्ड परीक्षा को लेकर जियो टैंगिंग करते समय मानकों ध्यान रखने पर जोर दिया गया।
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए जियो टैगिंग करते समय सीसीटीवी कैमरा की स्थिति के अलावा कॉलेज की धारण क्षमता का उल्लेख समय रहते पोर्टल पर अपलोड करें। जिन विद्यालयों में एमडीएम संचालित है वे यू-डाइस को लिंक कर। सभी सूचनाएं समय से विभाग को उपलब्ध कराएं, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने प्रधानाचार्यों पर दो से तीन घंटे के भीतर सूचनाएं मांगने का दबाव नहीं बनाने, अनावश्यक समय और श्रम व्यर्थ नहीं कराने का अनुरोध करते हुए प्रधानाचार्यों से सरकारी योजनाओं को लागू करने में गंभीरता बरतना करने की बात कही। इंस्पायर योजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने बताया कि जिले की स्थिति पूरे मंडल में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कक्षा छह से 10 तक के पांच-पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। इसी तरह बैठक में खेल प्रतियोगिता और पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक को नंदकिशोर यादव, भूपेंद्र मिश्रा, विकास मणि, राजीव मल्ल, गोविंद मिश्रा, सीबी सिंह, बुंदल पांडेय, उपेंद्र पांडेय, धनंजय तिवारी, उमाशंकर सिंह, भूपेंद्र पांडेय, पुंडरीक मिश्रा, महेंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान सुशील कुमार, दिनेश लाल श्रीवास्तव, बबलू पाठक, रामनरेश त्रिपाठी, अशोक कुमार, रामु प्रसाद, उमेश उपाध्याय, अभिषेक सैनी, सिद्धार्थ कुशवाहा, हरकेश सिंह, नियामत अली, जेपी वर्मा, नागेश्वर पति त्रिपाठी, प्रमोद ओझा आदि मौजूद रहे।