फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   blood donation

Kushinagar News: मातृ दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
blood donation
कसया के रामजानकी मंदिर मठ परिसर में लगा शिविर संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से मातृ दिवस पर रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। श्री रामजानकी मंदिर (मठ) कसया के परिसर में लगे इस शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद कुशीनगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएस तिवारी और समाजसेवी राकेश जायसवाल ने संयुक्तरूप से किया।
विज्ञापन

किरन जायसवाल ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पवित्र कार्य है। श्रेष्ठ दान की श्रेणी में आता है। क्योंकि इसका सीधा संबंध किसी व्यक्ति के जीवन से है। शिविर में रक्तदान के लिए 53 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 20 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में गुफरान, मिथिलेश दुबे, कृष्णा मिश्रा, आनंद मालवीय, हरिशंकर सिंह, रंजीत राय, प्रभात जायसवाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, अनूप कुमार, सीए अंजनी नंदन सिंह, विवेक चंद्र पाल, अफजल अली, रजनीश श्रीवास्तव, नीरज गौंड़, बजरंगी कुमार गौंड़, अभिषेक श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, मनीष राव, मिथिलेश शर्मा एवं नई दिशा के संस्थापक अध्यक्ष नीतीश चंद्र शुक्ल शामिल थे। रक्त संग्रह का कार्य जिला अस्पताल कुशीनगर एवं गोरखपुर रक्तकोष की टीम ने किया।

इस टीम में एजाज अहमद, विंध्यवासिनी पांडेय, रिंकी यादव, क्षमा मिश्रा, नितेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, राम विनोद सिंह, मंटू प्रजापति, दिलीप उपाध्याय, इश्तेयाक, घनश्याम पांडेय आदि शामिल रहे। संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने रक्तदानियों सहित आयोजन में सहभागिता करने वालों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed