फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blok pramukh election -Nomination today

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज

Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Blok pramukh election -Nomination today
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : 48 पर्चे बिके, नामांकन आज
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन होगा। बुधवार को सभी जगह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। सर्वाधिक नौ पर्चा फाजिलनगर ब्लॉक में खरीदा गया तो वहीं बगल के तमकुहीराज ब्लॉक में केवल एक पर्चा खरीदा गया। कसया में सात और पडरौना में छह सेट पर्चा बिका। कुल मिलाकर 48 पर्चों की बिक्री हुई।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव की तारीख तय होते ही सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। अधिकांश जगहों पर भाजपा समर्थित व भाजपा से टिकट के दावेदार रहे लोगों के बीच ही घमासान दिख रहा है। कुछ जगहों पर ही विपक्ष अपने दम पर मुकाबले में खड़ा है। बुधवार को पडरौना ब्लॉक में पूर्व प्रमुख व भाजपा उम्मीदवार आशुतोष सिंह बहुगुणा समेत तीन लोगों ने छह सेट पर्चा खरीदा। कसया ब्लाक में कुल सात पर्चे खरीदे गए जिसमें जिसमें सपा समर्थित प्रत्याशी रीना यादव ने तीन और भाजपा प्रत्याशी अंजु देवी ने दो पर्चा खरीदा। एक अन्य उम्मीदवार रोहित कुमार सिंह ने भी दो सेट पर्चा खरीदा है। दुदही ब्लॉक में चार सेट पर्चों की बिक्री हुई। रमावती देवी पत्नी लल्लन गौंड ने दो सेट, माला देवी पत्नी सुनील गौंड़ ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा है। कप्तानगंज में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक व गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के पुत्र विशाल सिंह ने एक सेट पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक में चार पर्चे बिके। भाजपा प्रत्याशी विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने दो सेट में पर्चा खरीदा। इसके अलावा वीरेंद्र यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने भी पर्चा खरीदा। फाजिलनगर में कुल नौ पर्चे खरीदे गए। यहां तीन उम्मीदवारों भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी, निवर्तमान प्रमुख रिंकी लक्ष्मी व रीना देवी ने दो दो सेट पर्चे खरीदे। इसके अलावा धर्मेन्द्र राय, अशोक शर्मा व संजू तिवारी ने एक-एक पर्चे खरीदा। तमकुहीराज ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी अनुराधा राय ने एक मात्र नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र व सपा उम्मीदवार दिगो्विजय सिंह ने दो सेट में पर्चा लिया। यहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष गोविंद राव ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में भाजपा उम्मीदवार पूर्व प्रमुख शेषनाथ यादव की पत्नी बिंदू देवी ने पर्चा खरीदा है। खड्डा ब्लाक में भाजपा से घोषित प्रत्याशी और सांसद विजय कुमार दूबे के पुत्र शशांक दूबे ने दो सेट व सपा उम्मीदवार भगवान दयाल गुप्ता ने दो-दो सेट पर्चा खरीदा।

सेवरही विकास खंड में भाजपा प्रत्याशी अन्नू तिवारी ने पर्चा खरीदा है। अन्नू तिवारी भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी के छोटे भाई धनंजय की पत्नी हैं। हाटा ब्लॉक में भाजपा उम्मीदवार आरजू राव ने ही पर्चा खरीदा था। इसी तरह सुकरौली ब्लॉक में भी भाजपा उम्मीदवार रंजना देवी ने ही नामांकन पत्र लिया है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा होंगे। दोपहर बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। शुक्रवार को नाम वापसी का मौका होगा। जरूरत पड़ने पर शनिवार को मतदान, मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed