{"_id":"62b5f83b1f7c562bc72aaacf","slug":"blame-for-roberry-kushinagar-news-gkp4415107158","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप
विज्ञापन
फायरिंग कर मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप
- तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के खरदर के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के गुरवलिया निवासी संजीव विश्वकर्मा ने फायरिंग करके मोबाइल फोन और नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। उसने ट्विटर के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
संजीव ने पुलिस को बताया है कि वह बुधवार की रात साढ़े 11 बजे कसया से घर जा रहा था। खरदर पुल के पास पहले से छह-सात लोग खड़े थे। उनको देखकर तेजी से निकल गया। तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने पीछा करके रोक लिया। बाइक लूटने की कोशिश की। असफल होने पर एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। मोबाइल फोन और पैसा लेकर बदमाश भाग गए। गुरुवार की शाम शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएचओ जेपी पाठक ने बताया कि ट्विटर के माध्यम से घटना की जानकारी हुई है। आपस में मारपीट की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।