फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP's Vijay wins in a tough contest

Kushinagar News: कड़े मुकाबले में भाजपा के विजय को मिली जीत

Wed, 05 Jun 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
BJP's Vijay wins in a tough contest
जीत के बाद भाजपा सांसद विजय कुमार दुबे। 
कुशीनगर। बुद्ध की धरा कुशीनगर लोकसभा सीट का मिजाज पल-पल बदलता रहा। इस सीट पर शुरू से ही बढ़त लेकर भले ही भाजपा ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन अंत तक भाजपाइयों की सांसें अटकी रहीं। यह मुकाबला अंत तक चला और 81,790 मतों के अंतर से भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को 5,16,345 मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 4,34,555 मत मिले।
विज्ञापन

कुशीनगर लोकसभा सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे को गठबंधन के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सैंथवार ने जबरदस्त टक्कर दी, लेकिन विजय दुबे ने शुरू में ही जो बढ़त बनाई वह अंतिम चक्र तक कायम रही। बीच-बीच में पिंटू सिंह को मिल रहे मतों से भाजपाइयों की धड़कनें बढ़ जा रही थीं। प्रथम चक्र में विजय कुमार दुबे को 19937 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार अजय उर्फ पिंटू सैंथवार को 15630 मत पाकर भाजपा उम्मीदवार से 4307 मतों से पीछे रहे।
विज्ञापन

दूसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 20988, सपा प्रत्याशी को 15860 और बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान को 5616 मत मिले थे। इसके बाद तो विजय दुबे के मतों का ग्राफ बढ़ता ही गया। छठे चक्र में जरूर सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने की कोशिश की। भाजपा प्रत्याशी को 17,875 तो सपा के प्रत्याशी को 17,359 मत प्राप्त हुए। इस चक्र का मार्जिन बहुत कम होने से भाजपाइयों की धड़कनें बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हुए विभिन्न चक्र की मतगणना में विजय दुबे लगातार बढ़त बनाते चले गए। लेकिन 14 वें चक्र में सपा के प्रत्याशी ने 18,194 मत हासिल किए, जबकि इस चक्र में भाजपा को 17,963 मत मिले थे। इस चक्र की मत गणना में भाजपा थोड़ी कमजोर जरूर हुई, लेकिन तब तक अंतर बहुत बढ़ चुका था। इस चक्र तक विजय दुबे को 41,333 वोटों की बढ़त मिल चुकी थी। इसके बाद कुल 27 चक्र में हुई मतगणना में भाजपा उम्मीदवार ने 81,790 मतों से जीत दर्ज कर ली।


0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed