फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP's objective is to take the country towards developmental thinking: MP

देश को विकासवादी सोच की ले जाना भाजपा उद्देश्य : सांसद

Mon, 08 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP's objective is to take the country towards developmental thinking: MP
हनुमान इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फल देते सांसद
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सम्मन निधि, राशन कार्ड, विश्वकर्म योजना, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। सांसद ने कहा कि देश को विकासवादी सोच की ले जाना भाजपा उद्देश्य है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकासवादी सोच की तरफ से ले जाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। इसका परिणाम अब सामने आने लगे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से समाज का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित होने लगे हैं। अब लाभार्थियों तक सीधे सरकारी योजनाएं पहुंच रही है। इसके बाद मुख्य आकर्षण गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ संत राम सरोज, नीरज गोविंद राव, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, अमानतुल्लाह, संतोष तिवारी, ब्रजेश शर्मा, चिंटू शुक्ला, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विरवट कोन्हवलिया गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें किसान सम्मान निधि, पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के आवास लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
सेवरही ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य करती है। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह, ज्वाइंट बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, संजय राय, प्रधानाध्यापक मृगेंद्र मिश्र, संजय सिंह, डॉ. ओएन मिश्र, चिरंजीव श्रीवास्तव, राहुल कुमार आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान उमेश सिंह, रमिता देवी, ओमप्रकाश सिंह, मंजू देवी, डॉ. रमाकांत सिंह, प्रिया सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रेमलता सिंह, रीता देवी, संध्या, जुली आदि मौजूद रहीं।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुार क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव के पंचायत भवन परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की गारंटी है। भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा अमवा दुबे गांव के पंचायत भवन परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, राधेश्याम पांडेय आदि संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ट राय गुड्डू ने किया। इस दौरान प्रमोद पांडेय, विद्याधर ओझा, अंकिता सिंह, रामवृक्ष गिरी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान डॉ. सत्येंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार रविवार सलेमगढ़ और बसडिला बुजुर्ग गांव में चौपाल लगी। इसमें भाजपा नेता अजय तिवारी ने कहा कि देश को विकासवाद की ओर ले जाना भाजपा का उद्देश्य है। इससे दबे और गरीब लोगों सहित हर वर्ग को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान एडीओ कृष्ण मुरारी तिवारी, एडीओपी मैनेजर सिंह, सचिव रविशंकर जायसवाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान चंपादेवी, प्रधान बसडिला बुजुर्ग लालमन यादव, राजकिशोर शर्मा, रुबी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed