फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP workers expressed happiness.

Kushinagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Sun, 04 Oct 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP workers expressed happiness.
फाजिलनगर। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को केंद्रीय टेक्सटाइल्स, स्किल डेवलपमेंट एवं श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन




क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को महत्वपूर्ण संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया जाना देवरिया लोकसभा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ समिति के कार्यों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल्स, कौशल विकास और श्रम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर सांसद की भूमिका प्रभावी रहेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सांसद अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता व डीडीयू के छात्र नेता रहे मनोज चौबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, जिला मंत्री कन्हैया शर्मा, रामवृक्ष गिरी, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, शेषनाथ मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed