फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP people happy on huge majority in Maharashtra and spectacular victory in UP by-elections.

Kushinagar News: महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत और यूपी उपचुनाव में शानदार जीत पर भाजपाइयों में खुशी

Sun, 24 Nov 2024 04:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
BJP people happy on huge majority in Maharashtra and spectacular victory in UP by-elections.
पडरौना। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत और यूपी के उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत बताती है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता आज भी कायम है। उनकी दूरदर्शी सोच से देश लगातार विकास की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल के नेतृत्व में साहबगंज में पटाखे फोड़कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी विकासशील नीति के अलावा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर अंतरिक्ष, खेल से लेकर शैक्षिक क्रांति, किसान से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा संस्कृति से लेकर आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने जो अभूतपूर्व विकास किया है, उसे जनता ने सहर्ष स्वीकार किया है। वहीं, यूपी के विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली शानदार जीत का श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया। इस दौरान बृजेश शर्मा, सुनील चौहान, रितेश जायसवाल, रामू पांडेय, नीरज मिश्रा, अभय मारोदिया, भास्कर शर्मा, अभिनव चौरसिया, मोहित शर्मा, सर्वेश द्विवेदी, मंथन सिंह, कृष्णमुरारी, केदार गुप्ता, मनीष सिंह, अभय सिंह, पिंटू मद्धेशिया, प्रियम पांडेय, विनय तिवारी, विकास मद्धेशिया, गोपी मद्धेशिया, श्याम गुप्ता, केदार मद्धेशिया, विजय कौशिक, सुनील कुशवाहा, सूरज कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed