फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP leaders protest, SDO warns of power shutdown

Kushinagar News: भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, एसडीओ ने बिजली ठप करने की दी चेतावनी

Sat, 26 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders protest, SDO warns of power shutdown
तमकुहीराज थाने में पुलिस से वार्ता करते  भाजपा नेता। स्रोत-सोशल मीडिया     
तमकुहीराज। बिजली निगम के एसडीओ और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के बीच हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने तमकुहीराज थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीओ के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं दूसरे दिन एसडीओ अपने कार्यालय में मौजूद रहे। तमकुहीराज कस्बे के बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार शाम को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय व एसडीओ शुभम अग्रहरी के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाने लगा। बृहस्पतिवार देर शाम एसडीओ शुभम अग्रहरी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय के खिलाफ तहरीर सौंपकर कारवाई की मांग की। वहीं भाजपा नेता ने पार्टी नेताओं से राय-मशविरा के बाद तहरीर देने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह दस से अधिक बिजलीकर्मियों के साथ तमकुहीराज थाने पहुंचे एसडीओ शुभम अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को हुई हाथापाई के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह विद्युत आपूर्ति बाधित कर आंदोलन करेंगे। इसके कुछ देर बाद लोगों के साथ थाने पहुंचे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाए।इस दौरान अजय राय के साथ हुई अभद्रता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की ओर से लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी गुलशन कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। घटनाक्रम को लेकर करीब दो घंटे तक थाना परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। मामले में तमकुहीराज पुलिस को दी तहरीर में गुलशन कुमार ने एसडीओ पर आरोप लगाया है कि बिल सुधार के लिए एसडीओ ने उनसे रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी जानकारी उन्होंने भाजपा नेता को दिया। जब वह एसडीओ से इस बाबत पूछने गए तो एसडीओ ने उन सभी के साथ अभद्रता, गाली गलौज एवं मारपीट की। वहीं एसडीओ ने भाजपा नेता एवं अन्य कई लोगों के खिलाफ दी तहरीर में एक विद्यालय के भार बढ़ाने व विद्युत चोरी के एक मामले में अनावश्यक दबाव बनाने और अभद्रता करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की गंभीरतापूर्वक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed