{"_id":"570551974f1c1b946ac81188","slug":"bjp-in-favor-of-cultural-nationalism-royal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर : शाही
कुशीनगर
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 36वें स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप मनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बे में स्थित श्रीरामजानकी मठ के सभागार में पार्टी के 36वें स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा देश के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर है। इसके सोच में ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का भाव छिपा है।
इसके लिए पार्टी कोई समझौता नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं की कर्मठता के बल पर हासिल किया गया है। पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद के समतामूलक समाज की स्थापना को लेकर चलती है।
विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि 21 अक्टूबर 1911 को जनसंघ की स्थापना की गई थी। जिसका कुछ वर्षों बाद विलय जनता पार्टी के साथ हो गया। लेकिन वैचारिक मतभेद की वजह से लंबे समय तक गठबंधन नहीं चल सका।
विज्ञापन
जिसके बाद छह अप्रैल 1980 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अगुवाई में स्थापित पार्टी का नाम भाजपा रखा गया। इसके अलावा अमित पांडेय, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, भाजपा युवा नेता संतोष सिंह, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर टीएन राव और संचालन अमरचंद जायसवाल ने किया। इस मौके पर राजू मद्धेशिया, महेंद्र शर्मा, अनिल प्रताप राव, रजनीश तिवारी, डॉक्टर छेदी शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।