फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government is cheating farmers and youth: Tej Pratap

किसानों, नौजवानों से छल कर रही भाजपा सरकार : तेज प्रताप

Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP government is cheating farmers and youth: Tej Pratap
किसान शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक तेज प्रताप यादव। स्रोत-सोशल मी​डिया  
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल के परिसर में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से 33वां किसान शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व सांसद व करहल के विधायक तेज प्रताप यादव ने पुलिस की गोली से शहीद हुए दोनों किसानों के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों को छलने का काम किया है। यह सरकार चीनी मिलों को बंद करने का काम किया है। सपा सरकार थी तो हाटा में चीनी मिल खोली, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार ने कप्तानगंज चीनी मिल का किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करा पाई।
विज्ञापन

यूपीएससी गुरु अवध ओझा ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, बेरोजगार सड़क पर घूम रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि किसानों का उपज का दाम नहीं मिल रहा है। किसान यूरिया के लिए लाठियां खा रहे हैं। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 1992 में पुलिस की गोली से शहीद हुए किसान पड़ोही व जमादार मियां को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष पूर्व एमएलसी रामअवध यादव ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक पीके राय, इलियास अंसारी, रणविजय सिंह ऊर्फ मोहन सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed