फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP Councillor Attacked with Iron Rod Over Court Testimony

कुशीनगर: अदालत में गवाही देने की रंजिश में भाजपा सभासद पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से सिर पर किए कई वार

Thu, 22 Oct 2026 11:42 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 22 Oct 2026 11:42 PM IST
सार

घायल सभासद को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कप्तानगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
BJP Councillor Attacked with Iron Rod Over Court Testimony
घायल सभासद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुशीनगर के कप्तानगंज में अदालत में गवाही देने की रंजिश में भाजपा के मनोनीत सभासद राधेश्याम पासवान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार शाम घर लौटते समय बभनौली मंदिर के पास हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल सभासद का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने तीन साजिशकर्ताओं समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कप्तानगंज नगर पंचायत के मनोनीत सभासद हैं राधेश्याम
रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा टोला मोहन छपरा निवासी राधेश्याम पासवान कप्तानगंज नगर पंचायत के मनोनीत सभासद हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने कप्तानगंज के एक व्यक्ति से जुड़े मुकदमे में अदालत में गवाही दी थी। आरोप है कि इसी बात से दूसरा पक्ष नाराज था।
विज्ञापन


कप्तानगंज कस्बे से अपने घर लौट रहे थे सभासद
राधेश्याम पासवान के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह कप्तानगंज कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनौली मंदिर के सामने आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। सिर पर कई वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभासद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कप्तानगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी।



तीन साजिशकर्ताओं समेत पांच के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने हमले के पीछे अदालत में गवाही देने की रंजिश बताते हुए तीन साजिशकर्ताओं समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed