फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'BJP a nationalist political party'

‘भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल’

Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
'BJP a nationalist political party'
कसया में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह।संवा - फोटो : KUSHINAGAR
‘भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल’
विज्ञापन

भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन में बोले-भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
कसया(कुशीनगर)। राजनीति सिर्फ सत्ता हथियाने का साधन ही नहीं, बल्कि समाज को अपेक्षित दिशा प्रदान करना भी उद्देश्य है। इसके लिए स्वस्थ विचारधारा की जरूरत होती है। वर्तमान में राजनीतिक दल विचारधारा की शून्यता की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद व पंचनिष्ठाओं की विचारधारा के अनुसार संगठन का क्रियान्वयन कर रही है।
ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहीं। वह शुक्रवार को कसया नगर के एक होटल में जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा के ‘इतिहास और विकास’ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है।
विज्ञापन

दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 110 संगठन भाजपा के विचार से जुड़े हुए हैं। उनका स्वस्थ समाज के निर्माण में अग्रणी योगदान मिल रहा है। तीसरे सत्र को देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2014 के उपरांत देश में आए परिवर्तन पर विचार रखे। चौथे सत्र में पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा के दायित्व विषय पर विचार रखे। पांचवें व पहले दिन के अंतिम सत्र को एमएलसी अनूप गुप्ता ने संबोधन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व सत्र का आरंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर उर्फ पप्पू नाथानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed