फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike theft

दावत खाने गए थे, बाइक लेकर भाग निकले चोर

Sat, 19 Dec 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bike theft
दावत खाने गए थे, बाइक लेकर भाग निकले चोर
विज्ञापन

पटहेरवा। क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर शनिवार की शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति की बाइक उसके सामने से ही चोरी हो गई। बाइक मालिक ने कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन बाइक लिफ्टर भाग निकले। गगलवा गांव निवासी मोहम्मदीन शनिवार की शाम बाइक से पटहेरिया में किसी के घर दावत खाने गया था। बाइक चौराहे पर एक दुकान के आगे खड़ी थी। शाम सात बजे मोहम्मदीन घर जाने के लिए बाइक के पास पहुंचे ही थे कि सामने ही समउर की तरफ से एक ही बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे जिसमें से एक युवक ने इनकी बाइक में चाभी लगाई और स्टार्ट कर चल दिया। बाइक स्वामी कुछ समझ पाता लिफ्टर हाईवे पर भाग निकले। बाइक मालिक के चीखने चिल्लाने पर जुटे लोगों के साथ मोहम्मदीन ने बाइक लिफ्टरों का हाईवे पर कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन चोर पकड़े नहीं जा सके। एसओ पटहेरवा अतुल्य पांडेय ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed