फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike riding uncle and nephew fall while saving woman

Kushinagar News: महिला को बचाने में बाइक सवार चाचा-भतीजा गिरे

Wed, 25 Sep 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew fall while saving woman
उजारनाथ। तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर भेलया चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने में बाइक सवार चाचा भतीजा अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गए। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां डाॅक्टर ने भतीजे की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी निवासी मोतीलाल (50) और उनका भतीजा हरिहर (22) मंगलवार की दोपहर बाइक से जीवित्पुत्रिका ब्रत के लिए चूड़ा लेने तुर्कपट्टी जा रहे थे। भेलया चौराहे के पास सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए। बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाए, जहां डॉक्टर ने हरीहर की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed