फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike riding mother and son injured after being hit by pickup

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार मां-बेटे घायल

Fri, 12 Jan 2024 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mother and son injured after being hit by pickup
तमकुहीराज। तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग स्थित चखनी चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक सवार मां-बेटे पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत सेवरही के सीसी रोड निवासी सनी सिंह (28) अपनी मां कमलावती देवी (48) को बाइक से शाम करीब सात बजे ननिहाल बिहार के कुचायकोट जा रहे थे। अभी वे चखनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अहिरौलीदान की तरफ से आ रहे एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस घायल मां बेटे को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed