फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike-riding assailants snatched the bag of a college-going girl.

Kushinagar News: काॅलेज जा रही छात्रा का बाइक सवार उच्चकों छीना बैग

Thu, 16 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding assailants snatched the bag of a college-going girl.
हाटा। नगर पालिका हाटा के ढाढ़ा मोहल्ले में स्थित राजकीय महाविद्यालय की एक छात्रा का बैग छीनकर बाइक सवार दो उच्चके फरार हो गए। घटना महाविद्यालय के पास स्थित पुल के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद छात्रा और उसकी दोस्त दंग रह गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार उच्चके फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के रामपुर सोहरौना गांव की रहने वाली अमृता विश्वकर्मा राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह हाटा नगर में एक किराए के मकान में रहती है और यहीं से रोज काॅलेज पढ़ने जाती है। बुधवार को वह अपनी सहेली के साथ साइकिल से कॉलेज जा रही थी। वह कॉलेज के पास स्थित पुलिया के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो उच्चके
विज्ञापन

आए और उसका बैग छीन लिया। बैग लेने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।
छात्रा ने जब तक उसने शोर मचाया तब तक दोनों उच्चके वहां से काफी दूर निकल गए थे। छात्रा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं से घटना की पूरी जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने बताया कि उसके बैग में मोबाइल फोन के साथ दो हजार रुपये भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान बताया कि छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed