फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider student dies after being hit by tractor, another injured

Kushinagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत, दूसरा घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies after being hit by tractor, another injured
मृतक अमन गुप्ता की फाइल फोटो।
खड्डा। थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के बाजार टोला के दो किशोर बाइक से सब्जी लाने पास के चौराहा पर गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से ग्राम भैंसहा के बाजार टोला निवासी अमन गुप्ता की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा के बाजार टोला निवासी अमन गुप्ता (15) कक्षा नौ का छात्र था। अपने पड़ोस के रहने वाले शानू (14) के साथ बुधवार की देर शाम बाइक से पास के चौराहा पर गया था। सब्जी खरीदने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। अभी वह गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर खेत से धान लादकर चकरोड के रास्ते मेन सड़क पर चालक ट्रैक्टर चढ़ा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार अमन व शानू उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने अमन को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेज दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानू को इलाज के बाद तुर्कहा सीएचसी के डॉक्टर ने छुट्टी दे दिया। अमन दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। कक्षा 9 में पढ़ता था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed