{"_id":"6920c6d5388d4f5d6f004f0d","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-bolero-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149361-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप बोलेरो की चपेट में आने से बिहार निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा।
बिहार के गोपालगंज जिले के माझा फुलवरिया निवासी लालबाबू (35) शुक्रवार दोपहर बाद अपनी पत्नी व बच्चे को सलेमगढ़ अपने रिश्तेदार के घर पहुंचाने आए थे। अपनी पत्नी व बच्चे को रिश्तेदारी में पहुंचाने के बाद करीब दो बजे बाइक से अकेले अपने गांव वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप अनियंत्रित बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मार मौके से भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल लालबाबू को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा।