फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider injured after being hit by car

Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Thu, 22 Aug 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by car
जानकीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के लंगड़ी शिवपुर गांव के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया।
विज्ञापन

शिवपुर बुजुर्ग के नूरी टोला निवासी लतीफ का 18 वर्षीय पुत्र तहसीम रजा रिश्तेदारी के एक लड़के के साथ बाइक से शिवपुर चौराहा जा रहा था। लंगड़ी शिवपुर गांव के पास कसया की तरफ से आ रही कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मौके का फायदा उठाकर कर चालक कार समेत भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविंद्रनगर यातायात थाने के पास कार समेत चालक को पकड़ लिया। कुबेरस्थान एसओ अजय कुमार मौर्या ने बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कार समेत चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed