फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider injured after being hit by a tractor

Kushinagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार घायल

Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by a tractor
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित रज्जब पिपरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौजूद लोग घायल को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के बनिया बारी निवासी 38 वर्षीय अनूप कुमार एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। वे कसया में एक किराए के मकान में रहते है। कंपनी के कार्य से वे शुक्रवार की सुबह सलेमगढ़ जा रहे थे। अभी वे रज्जब पिपरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि गलत लेन से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने बताया कि घायल अनूप का एक पैर टूट गया है। उन्होंने प्राथमिक उपचार कर अनूप को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में तुर्कपट्टी थानाध्याक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed