फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider father and son died in car collision

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Thu, 27 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and son died in car collision
तुर्कपट्टी। (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी गांव के पास एनएच पर बुधवार की दोपहर एक बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति इतनी तेज थी कि बाइक में ठोकर मारने के बाद वह डिवाइडर पर चढ़ गई। संयोग ठीक था कि दूसरे लेन में वह नहीं गई, वरना उस लेने से गुजरने वाले राहगीर भी हादसे के शिकार हो जाते।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले के थाना रघुनाथपुर निवासी नीतीश कुमार भारद्वाज (45) अपने पिता लव कुमार चौहान (65) को बाइक से गोरखपुर दवा कराने जा रहा था। अभी वह तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव मधुरिया चौहान पट्टी के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में ठोकर मार दी और सड़क पर गिरे पिता-पुत्र को कुचलते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त बाइक को हाईवे से किनारे कराया। नीतीश गोपालगंज जिले के भथुआ बाजार स्थित इंटर काॅलेज में शिक्षक था। पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना दिया। कुछ देर बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कार व बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed