फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike rider dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। स्थानीय थानाक्षेत्र के छहूं गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मंगलवार रात करीब आठ बजे बसडीला पांडेय निवासी नूर आलम उर्फ भोला (24) गांव के साथी मुलायम गोस्वामी (18) और दयाशंकर गुप्ता (20) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के अमवा दुबे गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गए था। रात करीब 11 बजे तुर्कपट्टी बाजार जा रहे थे। छहूं गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचते नूर आलम की मौत हो गई। तुर्कपट्टी के एसओ श्रवण यादव ने बताया कि घायल युवकों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच जाती जान
दोनों घायलों सहित मृतक नूर आलम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो तीनों युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। अगर नूर आलम हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
खड्डा। स्थानीय कस्बा निवासी एक युवक मंगलवार देर रात नेबुआ नौरंगिया मार्ग स्थित बगहवा इनार के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

खड्डा कस्बा निवासी ध्रुव साहनी (28) मूलत: नौतार जंगल गांव का रहने वाला था। वह सब्जी बेचने का कार्य करता था। मंगलवार देर रात खड्डा-नेबुआ मार्ग स्थित बगहवा इनार के पास किसी काम से गया था, जहां किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed