{"_id":"686c18571b972f5e130a3c34","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-bolero-one-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-141061-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Tue, 08 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के सपहा नौका टोला में रविवार की देर शाम को बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
रविवार की शाम को सेवरही की तरफ से आ रही बोलेरो की भिड़ंत कसया से तमकुहीरोड की तरफ जा रही बाइक सवार से हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर इक्कठा हो गए। बाइक चालक मिथुन (22 ) निवासी जंगल पिपरासी थाना कुबेरस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गाड़ी पर पीछे बैठे राजबली (28) शाहपुर सोहरौना थाना विशुनपुरा को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और घायल को कसया सीएचसी भेजवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कसया एसएचओ ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।