{"_id":"6331f435db1efa09b448a3e2","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-wall-kushinagar-news-gkp4518976186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
दीवार से टकराकर बाइक सवार की मौत
भलुहा गांव के पास हुआ हादसा
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। बोदरवार-तिनहवा मार्ग स्थित भलुहां गांव के पास रविवार रात करीब 12 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खोखियां निवासी 20 वर्षीय संदीप सिंह बहनोई को कप्तानगंज बाइक से छोड़ने गए थे। लौटते समय बोदरवार-तिनहवा मार्ग पर भलुहां गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराने की आवाज होने पर आसपास के लोगों की नींद खुल गई।
लोग बाइक सवार के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान निकल चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इससे संदीप के घर में कोहराम मच गया। अहिरौली बाजार के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।