{"_id":"612bc7068ebc3e79fe262367","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-car-kushinagar-news-gkp407251569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
कार की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
रविवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज-हाटा मार्ग पर मथौली बाजार में कार की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे एंबुलेंस से मथौली बाजार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में कार चालक को भी हल्की चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को कप्तानगंज थाने ले गई। रविवार को दिन के करीब ढाई बजे कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गौनरिया निवासी कमरुद्दीन अंसारी (23) बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। अभी मथौली बाजार चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि महराजगंज जिले के रामचंद्रही निचलौल निवासी मनीष कुमार दुबे (31) की कार के चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में कार चालक मनीष को भी हल्की चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को मथौली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक कमरूद्दीन अंसारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस कार चालक मनीष को इलाज के बाद कप्तानगंज थाने ले गई।