फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies after being crushed by a truck

Kushinagar News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की माैत

Wed, 07 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a truck
फोरलेन पर ट्रक में फंसी बाइक। संवाद  
पटहेरवा (कुशीनगर)। काजीपुर गांव के पास फोरलेन पर मंगलवार को बाइक सवार फेरी वाले को एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के सरदारपुर बुजुर्ग निवासी तीरथ सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह बाइक पर कपड़ा रखकर फेरी करता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर वह तमकुही की तरफ से फाजिलनगर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

काजीपुर गांव के सामने फोरलेन पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद तीरथ ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक ट्रक में फंस गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी फाजिलनगर मनोज वर्मा पहुंचे। उन्होंने ट्रक में फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। तीरथ की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। बाइक पर कपड़े का गट्ठर का बंधा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि वह फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। बताया जाता है कि पास के ही किसी गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक कानपुर देहात का रहने वाला था। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed