फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider collides with tree, dies

Kushinagar News: पेड़ से टकराया बाइक सवार, मौत

Sun, 04 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with tree, dies
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम को अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे गंभीर रूप से बाइक सवार घायल होकर जमीन पर गिर गया। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर रही रहे थे कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा गांव के ध्रुव सिंह टोले के निवासी 20 वर्षीय संदीप पटेल बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बाइक से जटहां गए थे। वहां से वापस आते समय पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बाइक तेज होने के कारण टक्कर तेज था, जिसके कारण पेड़ से टकराए युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। मौजूद लोग उनके परिजनों को घटना की सूचना देकर घायल को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर रही रहे थे कि घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया। मृतक बाहर रहकर काम करते थे। वे होली के त्योहार पर घर आए थे। मृतक के पिता बाशिंद्रा की भी कुछ महीने पहले मौत हो चुकी है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed