फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with auto, driver serious

Kushinagar News: आटो से टकराई बाइक, चालक गंभीर

Fri, 07 Jun 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with auto, driver serious
पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के पास फोरलेन पर अनियंत्रित होकर बाइक आटो से टकरा गई। इसमें बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के सिर के गंभीर चोटें आईं थीं। कुशीनगर के विशुनपुरा निवासी राजू हेतिमपुर बृहस्पतिवार को किसी काम से गया था। शाम करीब छह बजे वह बाइक से कुशीनगर आ रहे था। इसी दौरान हेतिमपुर में ही फोरलेन किनारे खड़े आटो में बाइक से टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

--
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
कप्तानगंज। गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेट में बुधवार की रात करीब आठ बजे एक युवक अचेत मिला। यात्रियों की शिकायत पर कप्तानगंज में ट्रेन रुकी तो आरपीएफ ने युवक सीएचसी में भर्ती कराया। युवक जहरखुरानी को शिकार हो गया है। अभी यह बोल नहीं पा रहा है। इसकी वजह से इसकी पहचान नहीं हो सकी थी। आरपीएफ समय सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed