{"_id":"63f2641bc1547d2b96040f16","slug":"bike-collided-with-tree-youth-died-kushinagar-news-c-7-1-59789-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sun, 19 Feb 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अहिरौली थाना क्षेत्र में हुआ।
थाना क्षेत्र के पिपराइच-हाटा मार्ग पर रविवार की देर शाम खोट्ठा चौराहा और तुर्कडीहा गांव के बीच बाइकसवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां ले गई। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मुंडेरा बाबू गांव निवासी सौरभ सिंह (23) बाइक से खोट्ठा चौराहे की तरफ किसी कार्य से गए थे।
वहां से घर लौटते समय तुर्कडीहा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।