{"_id":"6828dd7d9b42828c9c06688d","slug":"bike-collided-with-a-truck-parked-on-the-highway-two-friends-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137598-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
Sun, 18 May 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के कौवापट्टी-माधोपुर बुजुर्ग के पास शुक्रवार रात हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा निवासी सैफ अली (22), तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी नितेश पटेल (25) शुक्रवार की शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
रात करीब 12 बजे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कौवापट्टी-माधोपुर बुजुर्ग के समीप पहुंचे थे कि सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से इनकी बाइक टकरा गई, सिर में चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक में लगा नंबर प्लेट टूटकर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नंबर प्लेट को कब्जे में ले लिया और इसके माध्यम से ट्रक मालिक व चालक की पहचान किया। उधर पर हादसे की जानकारी होने पर देर रात को सीएचसी पर पहुंचे युवकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। दोनों युवक किसी शहर में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ ही दिन पूर्व घर लौटे थे। सैफ तीन बहनों के बीच इकलौता अपने माता-पिता का बेटा था। घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। नितेश पटेल दो भाई और दो बहनों सबसे बड़ा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।