{"_id":"66e8b9f5351266ee79079d84","slug":"bihar-judges-wife-joins-bjp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123253-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार के न्यायाधीश की पत्नी ने ली भाजपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार के न्यायाधीश की पत्नी ने ली भाजपा की सदस्यता
Tue, 17 Sep 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा की ओर से अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। सोमवार को जिलेभर में अभियान के तहत लोगों से मिस्डकॉल कराकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल व नगर मंडल पदाधिकारियों ने भ्रमण कर पार्टी की नीतियों को बताया। भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने शहर के जयप्रकाश नगर निवासी बिहार के न्यायाधीश कृष्ण प्रताप सिंह की पत्नी माला सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
न्यायाधीश की पत्नी ने मिस्डकॉल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान पडरौना देहात मंडल अध्यक्ष रामजीत चौहान, नगर मंडल महामंत्री विष्णु जायसवाल, विकास दीक्षित आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ महाराजा अग्रसेन नगर, गांधी नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुभाष चौक, तिलक चौक, दरबार रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, रामकोला रोड, मेन रोड, गुदरी बाजार आदि जगहों पर भ्रमण कर अभियान चलाते हुए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, गौरव चौबे, नीरज मिश्र, विनय पांडेय, रितेश जायसवाल, सोनू शर्मा, भास्कर पाठक, अंशु जायसवाल, रितेश शर्मा, गौरव रौनियार, रामु पांडेय आदि मौजूद रहे। पिपरा मंडल के भुजौली शुक्ल में मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्र, महामंत्री नित्यानंद पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे, अनुज शुक्ला, रितेश दुबे, संदेश दुबे, हरीश पांडेय, संजीव दीक्षित, शैलेश पासवान व इकबाल अंसारी मौजूद रहे।