फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bihar CM took stock of the flood-affected area.

Kushinagar News: बिहार के सीएम ने लिया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा

Tue, 29 Sep 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bihar CM took stock of the flood-affected area.
गुरवलिया बाजार। गंडक नदी में उफान बिहार के पश्चिम चंपारण गोपालगंज में बाढ़ की स्थिति बिगड़ने लगी है। गोपालगंज जिले के कुचायकोट, सदर, मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंडों के निचले इलाकों में गंडक का पानी फैल गया है।करीब तीन दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई जगहों पर आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीम सुबह से नावों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बिहार प्रांत के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय सिन्हा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव और अभियंता प्रमुख के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री डुमरिया घाट पहुंचे और अधिकारियों से गंडक के जलस्तर, बाढ़ की स्थिति तथा राहत-बचाव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया।इसके बाद वे डुमरिया घाट पहुंचे, जहां गोपालगंज डीएम समीर सौरभ, एसपी विनय तिवारी, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह और कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साजिद इकबाल समेत अन्य अधिकारियों से बाढ़ग्रस्त इलाकों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed