{"_id":"665122e709d502e375030467","slug":"bihar-border-sealed-under-the-leadership-of-static-magistrate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117333-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सील हुआ बिहार बार्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सील हुआ बिहार बार्डर
Sat, 25 May 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
खड्डा/सलेमगढ़। तरयासुजान थाने से सटे आधा दर्जन बिहार संपर्क मार्गों को गोपालगंज प्रशासन ने शुक्रवार की शाम पांच बजे सील कर दिया। इसके बाद आने जाने वाले वाहनों की जांच की।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार की अगुवाई में बिहार के गोपालगंज के गोपालपुर के कोटनरहवां छत्तरपट्टी, कुचायकोट के बथनाकुट्टी, डुमरिया, पकड़ी, विश्वंभरपुर की अहिरौलीदान बिहार वार्डर सील कर वाहनों का सघन जांच किया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि यूपी से आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति सहित सभी वाहनों की जांच शुक्रवार रातभर तथा शनिवार सायंकाल पांच बजे तक चलती रहेगी। लोकसभा चुनाव पांच बजे समाप्त होने पर जांच अभियान समाप्त हो जाएगा। इस दौरान शैलेश बाजपेई, धनंजय प्रसाद, एएसआई आरएन सिंह, उत्पाद एएसआई विनोद कुमार, भूषण प्रसाद, सतीश शाही आदि मौजूद रहे।
इसी तरह शनिवार को वाल्मीकि नगर व पश्चिमी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को देखते हुए एनएच-727 पर यूपी की खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी और बिहार सीमा में नौरगिया थाने की पुलिस तैनात रही। बिहार सीमा में पुलिस बैरियर लगाकर सभी वाहनों को रोक रही थी। महराजगंज जिले के कटहरी गांव निवासी बहादुर प्रसाद ट्रैक्टर ट्राली पर महिलाओं व बच्चों को लेकर विहार सीमा में मदनपुर देवी स्थान पूजा करने गए थे। शाम को लौटते समय बिहार पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली। बिहार से यूपी की तरफ आने वाले रामनरेश, जनार्दन कुमार, राघवेंद्र दूबे, जयगोविंद यादव, यासीन अली आदि ने बताया कि जरूरी कार्य से आने जाने वालों को रोकने से काफी परेशानी हो रही है।गोरखपुर से बिहार के नरकटियागंज चीनी मिल से इथेनॉल लाने जा रहे टैंकर चालक जय प्रसाद ने बताया कि बिहार पुलिस ने रोक दिया है। ऐसे में 24 घंटे तक रूकना पड़ेगा। सड़क से आवागमन रोकना सही नहीं है। सालिकपुर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बिहार में चुनाव को देखते हुए सघन तलाशी व जांच की जा रही है।