फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Big Road accident in Kushinagar uncontrollable container trampled three youths

Road Accident: कुशीनगर में बेकाबू कंटेनर ने तीन युवकों को रौंदा, परिचित को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे थे

Sun, 11 Jun 2023 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके में फोरलेन स्थित जोल्हिनिया के पास शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक ढाबे के सामने बेकाबू कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बिहार के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Big Road accident in Kushinagar uncontrollable container trampled three youths
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बेकाबू कैंटर ने सड़क किनारे वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली इलाके के फोरलेन स्थित जोल्हिनिया नाम की जगह के पास शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक ढाबे के सामने अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े बोलेरो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बिहार प्रान्त के रहने वाले तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ढाबे पर खाना खाने के बाद तीनों बोलेरो में बैठने जा रहे थे। दुर्घटना के दौरान कंटेनर बोलेरो और उसके आगे खड़ी एक कार में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार के रहने वाले तीनों युवक अपने किसी परिचित को गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर घर वापस लौट रहे थे। तीनों मृतकों की पहचान उनकी जेब में मिले कागजातों के आधार पर रोशन जायसवाल (36), नईम (40) और  सोनू (27) के रूप में हुई है। तीनों युवक बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर के निवासी थे। पुलिस कंटेनर चालक और खलासी को हिरासत में ले लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed