{"_id":"6834c106e7a6a5e4040810ff","slug":"bhulai-bhai-will-receive-the-padma-shri-award-posthumously-today-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-949908-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भुलई भाई को मरणोपरांत आज मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भुलई भाई को मरणोपरांत आज मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार
Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा मंगलवार को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। केंद्र ने इसकी घोषणा 25 जनवरी को किया था। पुरस्कार लेने के लिए उनके पौत्र सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्हें वहां एक होटल में ठहराया गया है। क्षेत्र के पगार गांव निवासी भुलई भाई पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद गांव के पहले प्रधान चुने गए थे। छात्र जीवन से ही वह संघ की शाखा में जाते थे।
जनसंघ के टिकट पर वे नौरंगिया सुरक्षित सीट से 1974 में पहली बार विधायक चुने गए। क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की वजह से नौरंगिया से वे 1977 में दूसरी बार भी विधायक चुने गए। पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करने के लिए श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई के पौत्र पूर्व ग्राम प्रधान अनूप चौधरी और अनमोल चौधरी सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। अनूप ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।