फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bhoomipoojan for terminal building

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन

Tue, 25 Aug 2020 06:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
bhoomipoojan for terminal building
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में टर्मिनल बिल्डिंग के लिए भूमि पूजन करते डीएम भूपेंद्र एस चौध? - फोटो : KUSHINAGAR
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन

कसया। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में मंगलवार को अस्थायी टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण के लिए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस मौके पर राइट्स, नीरज कंस्ट्रक्शन, रिवाइंडर एंड टेक्नो इलेक्ट्रिकल, पीडब्ल्यूडी के एई व जेई तथा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
भूमि पूजन से पहले डीएम ने टर्मिनल बिल्डिंग बनाने वाली वेस्टर्न आउटडोर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थाणे, महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट इंजीनियर तुषार सक्सेना से जानकारी ली और निर्माण में गुणवत्ता के लिए मानक के अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया। तुषार सक्सेना ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग जर्मन फैब्रिक टेक्नोलॉजी से बनेगी। जबकि इसका मटेरियल देश में ही तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डायरेक्टर ने कहा कि सिर्फ टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण में 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि टर्मिनल बिल्डिंग को सुविधाओं से पूरी तरह लैस करने में लगभग 30 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि 100 दिन में यह बनकर तैयार हो जाएगा। पूरा निर्माण 4800 वर्ग मीटर में होना है, जिसमें 3600 वर्ग मीटर में बिल्डिंग व 1200 वर्ग मीटर ओपेन एरिया (छज्जा) समेत अन्य निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, डीजीएम सिविल इंजीनियरिंग एनपी कोरी, प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील तिवारी, डीजीएम राइट्स सूरज श्रीवास्तव, विमल कुमार, राजेश मंडल, पीडब्ल्यूडी के एई रामसहाय, जेई आरएन राव, जितेंद्र यादव, राजीव कुमार त्रिपाठी, अभिजीत सिंह, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed