फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhola murder case: Names of nine more accused emerge

भोला हत्याकांड : नाै और आरोपियोंं के नाम सामने आए

Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhola murder case: Names of nine more accused emerge
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी निवासी भोला यादव की हत्या के मामले में परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस भोला के परिजनों से मिली जानकारी की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके बाद घटना में शामिल करीब नौ अन्य नाम शामिल किए जाएंगे। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें आसपास के अलावा बिहार के गोपालगंज जिले के कई गांवों में दबिश दे रही हैं लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी गांव में शुक्रवार देर शाम प्रधान शंभू यादव के भाई भोला यादव (55) की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने सात नामजद व दस अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने सात नामजद समेत 17 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। इसमें नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी व तहसील कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी मुकेश यादव को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने धाराओं में परिवर्तन कर गिरफ्तार दो आरोपियों धर्मेंद्र यादव व संजय यादव को गैरइरादतन हत्या के आरोप में रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस टीमें नरेश यादव, मोतिचंद यादव, विशाल यादव, नगर पंचायत तमकुहीराज वार्ड नंबर नौ निवासी मुकेश यादव बृजेश यादव व 10 अज्ञात की तलाश में जुटी हैं। परिजन पुलिस की कार्रवाई पर लगातार असंतोष जाहिर करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed