फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bharat's character is a source of inspiration for the society

Kushinagar News: भरत का चरित्र समाज के लिए प्रेरणास्रोत

Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bharat's character is a source of inspiration for the society
जौरा बाजार। क्षेत्र के कनौरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथावाचक पं. वीरेंद्र तिवारी ने भरत चरित्र व भातृत्व प्रेम की कथा सुनाई। भरत का चरित्र समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भरत जैसा चरित्र भारतीय संस्कृति में विरले ही देखने को मिलता है। भरत ने अयोध्या का राजा बनने से इनकार कर दिया था,उनकी यह भातृत्व प्रेम, त्याग और मर्यादा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सत्ता, स्वार्थ और अहंकार से ऊपर उठकर धर्म और कर्तव्य को सर्वोपरि रखना ही सच्ची भक्ति है। भरत का चरित्र सच्चा प्रेम, त्याग और समर्पण की सीख देता है। मार्मिक कथा सुनकर पंडाल में बैठे श्रोताओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके पूर्व धनहां निवासी रमेश राय, सुनील जायसवाल, शिव निषाद ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

कथा में कमलेश गोस्वामी,पारस यादव, नगई यादव, फारुख सिद्दीकी, जैनुद्दीन अंसारी, मुंद्रिका गौड़, पौहारी सिंह, हजरत अंसारी, जयकरन गिरी, दिलीप भारती, सुनील यादव, धनेश यादव, दिनेश यादव, पंचानंद निषाद, अरविंद मिश्र, कमला देवी , जटाशंकर गोस्वामी, राजन गोस्वामी, वाल्मीकि गोस्वामी, शांतनु शैलाब, विष्णु गोस्वामी, इंदू उपाध्याय,चंद्रशेखर पांडेय,डॉ. कन्हैया तिवारी, शब्बीर, विनोद गौड़, सुभाष गौड़, भगवती यादव, रमाशंकर गौड़, धर्मेंद्र यादव, मोतीलाल गौड़, जवाहिर गौड़, धनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed