{"_id":"57449ce34f1c1bae70691603","slug":"bhakiu-workers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज के लिए भाकपा कार्यकर्ताओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज के लिए भाकपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
kushinagar
Updated Tue, 24 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज कस्बे में स्थित कृषि बीज गोदाम से छोटे किसानों को बीज नहीं दिये जाने, रेट व स्टाक सूची का बोर्ड नहीं लगाये जाने से नाराज भाकपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हंगामा किया। कार्र्यकर्ताओं ने जिला कृषि अधिकारी से बात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निराकरण की मांग की।
भाकपा नेता लल्लन राय की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता व किसान मंगलवार को कृषि बीज गोदाम तमकुही के कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इन लोगों का आरोप था कि गोदाम पर तैनात कर्मचारियों की ओर से छोटे किसानों को धान का बीज नहीं दिया जा रहा है। वहीं स्टाक व रेट सूची भी नहीं लगाई गई है। किसानों के हंगामा के बाद वहां पर पहुचे एडीओ कृषि व गोदाम प्रभारी अबु खान से लल्लन राय की बातचीत हुई। इसके बाद गोदाम प्रभारी ने मोबाइल पर जिला कृषि अधिकारी यूपी गुप्ता से लल्लन की बात कराई। जिला कृषि अधिकारी से बातचीत के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।
जिला कृषि अधिकारी से बातचीत से आश्वासन मिलने के बाद लोग हंगामा बंद कर चले गए। इस दौरान सुदामा यादव, परमहंस सिंह, संजय सिंह पटेल, राजकली सहित काफी संख्या में किसान व भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।