{"_id":"578a76a44f1c1bb17b13e9f1","slug":"bhakiu-prtest-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की पंचायत दूसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की पंचायत दूसरे दिन जारी
kushinagar
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। चौदह मांगों को लेकर जटहां बाजार में चल रही भाकियू की पंचायत शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पंचायत स्थल पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह भी पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन भाकियू कार्यकर्ताओं की मांगों को तत्काल पूरा नहीं करता है तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पंचायत में शामिल कार्यकर्ता डीएम और एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े हैं।
मांगों को लेकर विशुनपुरा ब्लॉक के जटहां बाजार में शुक्रवार से भाकियू कार्यकर्ता पंचायत कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ध्रुवनारायण यादव की अगुवाई में पंचायत के दौरान शुक्रवार की शाम तकरीबन छह बजे तहसीलदार सदर नरेशचंद पहुंचे, लेकिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें वापस जाना पड़ा। इनका कहना था कि जटहां बाजार पुलिस की ओर से निर्दोष किसानों को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया था। मुकदमा वापस लेने के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है।
मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र ओझा, देवरिया के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्त, महराजगंज के जिलाध्यक्ष रजनीकांत तिवारी, आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान देवरिया के महामंत्री सदानंद यादव, सोबरन सिंह, लक्ष्मीना देवी, रामबिलास, लोरिक यादव, लक्ष्मी यादव आदि मौजूद थे।