फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bhakiu protest finished

आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

Wed, 03 Aug 2016 11:02 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 03 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest finished
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
खड्डा। तहसील क्षेत्र में पड़ने वाली गंडक नदी के उस पार र्बाइं तरफ बांध और सड़क बनाने सहित छह सूत्रीय मांग को लेकर भाकियू का पनियहवा तिराहे पर धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि, दोपहर बाद करीब तीन बजे धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार तथा बाढ़ खंड के सहायक अभियंता बीबी मिश्रा की तरफ से बांध और सड़क बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को भाकियू के लोगों ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में पनियहवा तिराहे पर नदी उस पार बांध व सड़क बनाने सहित छह मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। धरनास्थल पर मंगलवार को तहसील के अधिकारी भी पहुंचे थे लेकिन आंदोलनकारी बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मांगों के प्रति ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद तहसील के अधिकारी लौट गए थे। इस बीच बुधवार को प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा में भाकियू केे प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत ने कहा कि पनियहवा से बकुलादह तक 14 किलोमीटर बांध और सड़क बन जाने से लोगों को जहां आवागमन में काफी सुविधा होगी, वहीं बाढ़ की विभीषिका से भी मुक्ति मिलेगी। बांध बन जाने से नदी उस पार रहने वाले लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। संगठन के मंडल अध्यक्ष जगराम चौधरी ने किसानों को सूखा राहत चेक व कैंप लगाकर आवास, पेंशन की सुविधा दिलवाने की मांग की। संगठन के मंडल सचिव रमाकान्त तिवारी ने चेतावनी दी कि मांगों के समर्थन में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। तहसील अध्यक्ष गणेश शंकर शुक्ल ने पनियहवा में मंडीस्थल व छितौनी से खड्डा तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की।  
विज्ञापन

इस दौरान धरनास्थल पर दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम खड्डा और बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ने भाकियू के लोगों को बांध व सड़क बनाने सहित अन्य मांगें पूरी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में भाकियू के रमाशंकर यादव, रामऔतार कुशवाहा, हरीलाल भारती, राकेश कुशवाहा, जवाहर, राकेश, उर्मिला देवी, सुशीला, मीरा, दिव्या, सुलेखा सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed