फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhairavi's story, 'From hesitation to leadership', inspires girls

Kushinagar News: ‘संकोच से नेतृत्व तक’ भैरवी की कहानी बनी बालिकाओं की प्रेरणा

Mon, 14 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bhairavi's story, 'From hesitation to leadership', inspires girls
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंत्री से अपनी बात कहते हुए भैरवी मिश्रा। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की कक्षा सात की छात्रा भैरवी मिश्रा की कहानी अब प्रदेश की बालिकाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। भैरवी द्वारा लिखी गई ‘संकोच से नेतृत्व तक’ कहानी को राज्य स्तर से प्रकाशित पुस्तक ‘मीना मंच-बदलाव की कहानियां’ के तीसरे पृष्ठ पर स्थान मिला है। पुस्तक में प्रदेश के 28 जिलों से चयनित बालिकाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानियां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

मार्च में आयोजित प्रगति बाल उत्सव-2.0 में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाली भैरवी की कहानी का चयन पुस्तक के लिए किया गया। पुस्तक प्रकाशित होने की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के साथ ही जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्कूल की वार्डन और शिक्षिकाओं ने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ‘संकोच से नेतृत्व तक’ शीर्षक से लिखी कहानी में भैरवी ने बताया है कि मीना मंच से जुड़ने के बाद उसके व्यक्तित्व में किस तरह सकारात्मक बदलाव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वह संकोची थी और अपनी बात कहने में झिझकती थी। मीना मंच की गतिविधियों में भाग लेने के दौरान उसमें आत्मविश्वास बढ़ा। उसने अपनी बात रखना, निर्णय लेना और दूसरों के सामने अपनी राय व्यक्त करना सीखा।

अब वह बिना झिझक आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखती है। जिला नोडल नीरज बंका ने कहा कि मीना मंच जैसी गतिविधियां बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा भैरवी मिश्रा को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने भैरवी की उपलब्धि पर विद्यालय की वार्डन दीपमाला, ब्लॉक नोडल रविंद्र नारायण पांडेय, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed