फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhadohi team in semi-finals after defeating Gopalganj by 72 runs

Kushinagar News: गोपालगंज को 72 रन से हराकर भदोही की टीम सेमीफाइनल में

Tue, 19 Dec 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi team in semi-finals after defeating Gopalganj by 72 runs
पडरौना में स्व.कृष्णा साहा एवं स्व.विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरा
पडरौना। नगर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल परिसर में कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित 16वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को गोपालगंज और भदोही के बीच मैच खेला गया। इसमें भदोही की टीम ने गोपालगंज को 72 रन से पराजित कर दिया। भदोही की तरफ से 98 रन व दो विकेट लेने वाले विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

गोपालगंज टीम के कप्तान दीपांकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे भदोही के बल्लेबाज निशांत और विपिन की शुरुआत काफी तेज रही। विपिन के रूप में भदोही का पहला विकेट 37 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद खेलने आये विशाल ने निशांत के साथ साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। निर्धारित 25 ओवर के खेल में भदोही की टीम 24वें ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भदोही की तरफ से निशांत ने 35 गेंदों में 70, विपिन ने 6 गेंद में 11 रन, विशाल ने 48 गेंद में 98 रन व रूद्रा ने सात गेंद पर 18 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, गोपालगंज की तरफ से प्रशांत, राहुल व अनुभव ने तीन-तीन, अंकित सिंह ने एक विकेट हासिल किया। जीत के लिए 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज टीम की शुरुआत धीमी रही। महज दो रन के स्कोर पर प्रशांत सिंह के रूप में पहला विकेट गिर गया। पहला विकेट गिरने के बाद गोपालगंज की टीम दबाव में आ गई और अन्य खिलाड़ी भी सस्ते में विकेट देते चले गए। 19वें ओवर की गेंदबाजी में गोपालगंज की टीम 177 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। गोपालगंज की तरफ से सूरज ने 35 गेंद में 60 रन, बाला ने आठ गेंद पर 24 रन, अंगद ने 18 गेंद पर 24, सुजय ने 10 गेंद पर 21 रन व प्रवीण ने 12 गेंद पर 17 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, भदोही की तरफ से कृष्णा व विकास ने तीन-तीन, विशाल व शुभम ने दो-दो विकेट झटके। 98 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर सूरज यादव व अंकित रहे। स्कोरिंग अभिषेक गैरी, डिजिटल स्कोरिंग बंटी कुशवाहा ने की। कमेंट्री प्रिंस तिवारी ने किया। मैच का शुभारंभ कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. पल्लवी सिंह, यूएनपीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सचिन पाठक, शैलेंद्र सिंह, शुभम प्रताप शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, इंद्रजीत जायसवाल बबलू, ऋषिकेश मिश्र, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सज्जाद अली, अजय साहा, लिंकन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed