{"_id":"626c275bd51b0c00585a64b2","slug":"beo-tasted-the-midday-meal-kushinagar-news-gkp4351416101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने चखा मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने चखा मध्याह्न भोजन
विज्ञापन
पखनहां संविलियन विद्यालय में जांच करते बीईओ देवमुनि वर्मा।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईओ ने चखा मध्याह्न भोजन
विद्यालय का चार्ज सहायक शिक्षक को देने के निर्देश
जटहां बाजार(कुशीनगर)। विशुनपुरा के बीईओ देवमुनि वर्मा ने शुक्रवार को संविलियन विद्यालय पखनहां में अभिलेख की जांच के बाद मध्याह्न भोजन का स्वाद चखा। बीईओ ने विद्यालय का चार्ज सहायक शिक्षक को शनिवार तक देने का निर्देश दिए।
विशुनपुरा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय पखनहां में मध्याह्न भोजन परोसने में लापरवाही के बाद बीईओ की रिपोर्ट के बाद हेडमास्टर सलाउद्दीन को बीएसए ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी निलंबित हेडमास्टर के पास कई महीनों तक विद्यालय का चार्ज रहा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ‘अमर उजाला’ ने 26 अप्रैल के अंक में मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं बनने और निलंबित हेडमास्टर के पास विद्यालय का चार्ज रहने की खबर को प्रकाशित किया था।
बीईओ देवमुनि वर्मा ने बताया कि दो शिक्षकों के विरुद्ध नोटिस दी गई है कि निर्देश के बाद भी विद्यालय के प्रभार क्यों नहीं लिया। शनिवार तक सुमित भंडारी सहायक शिक्षक को चार्ज देने के निर्देश दिए गए हैं। मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार बनवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।