{"_id":"6a10c63417c63481c10cc916","slug":"bechu-of-ramkola-accused-of-defrauding-businessman-of-15-lakhs-arrested-kushinagar-news-c-7-gkp1006-1329386-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोपी रामकोला का बेचू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोपी रामकोला का बेचू गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर/कुशीनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में कारोबारी से फर्जी आधार कार्ड के जरिये 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बेचू चौधरी गुलरिहा के सेमरा नंबर-2 का रहने वाला है। वह मूलरूप से रामकोला के मोरवन गांव का निवासी है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, राप्तीनगर फेज-4 निवासी श्रीकृष्ण सिंह बघेल ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके परिचित विनय कुमार शाही ने उनसे करीब 16 लाख रुपये उधार लिए थे। पुरानी पहचान और विश्वास होने के कारण रकम अलग-अलग समय पर दी गई थी।
आरोप है कि इसके बाद विनय कुमार शाही ने अपने एक दोस्त को व्यापार में नुकसान होने की बात कहकर पीड़ित से फिर मदद मांगी। उसने बेचू चौधरी को कारोबारी बताकर मिलवाया और भरोसा दिलाने के लिए आधार कार्ड भी दिखाया। विश्वास में आकर श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी के खाते से तीन चेकों के जरिये कुल 15 लाख रुपये दे दिए। ब्यूरो