फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BDO's salary stopped Padrauna

पडरौना के बीडीओ का वेतन रोका

Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन के सभागार में मंगलवार को डीएम लोकेश एम ने इंदिरा आवास और लोहिया आवास की समीक्षा के दौरान दूसरी किस्त जारी नहीं करने और निर्माण में विलंब होने के कारण बीडीओ पडरौना का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीडीओ कसया से स्पष्टीकरण मांगते हुए मोतीचक ब्लॉक के सभी सेक्रेट्री का वेतन रोक दिया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे सभी सेक्रेट्री का वेतन काटते हुए उनके सर्विस बुक में इंट्री कर उसे प्रस्तुत करने को कहा। विकास भवन के सभागार में डीएम लोकश एम ने सीडीओ केदारनाथ सिंह के साथ वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में स्वीकृत किए गए इंदिरा और लोहिया आवासों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अधूरे पड़े काम पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने निर्देश दिया कि दूसरी किस्त जारी करते हुए 30 दिसंबर तक हरहाल में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करा लिया जाए। सभी ब्लॉक की समीक्षा के दौरान आधे से भी कम कार्य पूरा पाया गया। दुदही ब्लॉक में वर्ष 2014-15 में स्वीकृत 964 आवासों के सापेक्ष 50 की दूसरी किस्त जारी हुई पाई गई। इसी तरह हाटा में 279 के सापेक्ष 90 का, कसया में 262 के सापेक्ष एक भी पूर्ण नहीं, मोतीचक में 324 आवासोें की दूसरी किस्त जारी नहीं हुई पाई गई। जबकि सेवरही ब्लॉक में एक हजार के सापेक्ष सभी अधूरे पाए गए। तमकुही में 223 और यही स्थिति लगभग सभी ब्लॉकों की रही। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीडीओ से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने गांव की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed