{"_id":"58e7db5d4f1c1bdc315b834f","slug":"bdo-inspected-musur-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुसहर बस्ती का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। शुक्रवार को बीडीओ ने दुदही गांव की मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया। उनसे गांव के अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारकों ने अनियमितता की शिकायत की। बीडीओ ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेज दी।
बीडीओ सतीश सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे दुदही गांव की मुसहर बस्ती में पहुंचे। वहां एक-एक मुसहर परिवार से मिलकर आवास और राशन कार्ड की जानकारी ली। गांव में 40 परिवार ऐसे मिले, जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं मिले। उनका नाम सूची में दर्ज किए गए। कोटेदार को अलग से भी सूची बनाने का निर्देश दिया गया। इस बस्ती के अंत्योदय कार्डधारकों के नाम पात्र गृहस्थी से जोड़ने के निर्देश दिए गए। कई लोगों ने अंत्योदय कार्ड पर पांच किलोग्राम और पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट एक किलोग्राम राशन कम देने की शिकायत की। इस दौरान एडीओ कृषि सच्चिदानंदधर द्विवेदी, सुरेश राय, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद थे। बीडीओ ने बताया कि कोटेदार की शिकायत मिली है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।