फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BDO employees have petitioned

कर्मचारियों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया

Sat, 06 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
BDO employees have petitioned
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 मोतीचक ब्लाक परिसर में हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारी शनिवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने शाम को बीडीओ को ज्ञापन दिया। आंदोलित कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी हुए बिना आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। बीडीओ ने कर्मचारियों की इस मांग से डीएम समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोहिया आवास के एक मामले को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी अमरनाथ श्रीवास्तव और कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को ब्लाक के सभी कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह 10 बजे ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर परिसर में धरना पर बैठ गए। आंदोलन कर रहे इन कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद एसडीएम हाटा जेपी गुप्ता ने आकर ज्ञापन लिया, लेकिन कर्मचारी आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हुए। शनिवार को भी आंदोलित कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया। इन लोगों ने बीडीओ राजाराम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार व धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

यहां भी आडियो टेप की चर्चा
मथौली बाजार। मारपीट के मामले में कर्मचारियों की तरफ से किए जा रहे आंदोलन के दौरान ही एक कर्मचारी को फोन पर मिली धमकी का आडियो टेप वायरल होने की चर्चा है। कर्मचारी का कहना है कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed