फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bdo checked aanganbadi center

Kushinagar News: बीडीओ ने पोषाहार वितरण में अनियमितता के शिकायत की जांच

Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
bdo checked aanganbadi center
पडरौना। नौरंगिया गांव के बलुआर टोला के लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत की थी। बीडीओ ने इसकी बृहस्पतिवार को जांच की। नौरंगिया गांव के बलुआर टोला की राबड़ी, नैरूननेशा, रामरति, जमीला, शीला, सबुजून, सुनिता, सोनिया, ज्ञांती, ध्रुवपति, सोनी आदि ने सोमवार को डीएम से शिकायत की। कहा कि उनके गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बीते कई माह से पोषाहार का वितरण नहीं किया है। इस शिकायत से संबंधित गांव के लोगों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार से वायरल हो रहा था। बीडीओ उषा पाल ने बृहस्पतिवार को गांव में जांच की। उन्होंने लोगों के बयान दर्ज किए। बीडीओ ने बताया कि गांव के लोगों की शिकायत की जांच की गई है। इसमें लोगों की शिकायतों की पुष्टि हुई है। इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed